उत्तराखंड में गुरुवार को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। गढ़वाल के चमोली, टिहरी समेत कुमाऊं के पिथौरागढ़, नैनीताल, उधम सिंह नगर आदि स्थानों पर एक या दो दौर मध्यम से अधिक बारिश के हो सकते हैं।
बारिश का माप 30 से लेकर 50 मिलीमीटर तक रह सकता है। अन्य स्थानों पर पांच से लेकर 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
उधर, राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान को मौसम ने एक बार फिर गच्चा दिया। राजधानी दून में हल्की बूंदा-बांदी रही। अलबत्ता, रह-रहकर हवा चलती रही।
शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 0.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 97, जबकि न्यूनतम 68 रहा।
राजधानी में बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। एक-दो दौर मध्यम बारिश के संभावित हैं। तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।