फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में आज बहुत भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी जैसे जिलों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों मेें यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत जैसे जिलों में शनिवार से लेकर सोमवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से सारे एहतियाती कदम उठाए जाने की जरूरत बताई है। नदियों, नालों के किनारे बसेे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की भी जरूरत है। भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन के साथ ही कहीं-कहीं पहाड़ी इलाकों में नदियोें में तेज जलप्रवाह की पूरी संभावना है।
जहां तक राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों का सवाल है तो मौसम विभाग की ओर से शनिवार को तेज गर्जना के साथ कई दौर की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन

----
भारी उमस के चलते बेहाल रहे दूनवासी
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री होने से लोगों को शनिवार को भी जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने देहरादून व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश की संभावना जतायी थी, लेकिन मौसम ने एक बार फिर गच्चा दे दिया और लोगोें को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें