फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में दिखेगी दून की विकास यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते वक्त के साथ दून शहर के स्वरूप में बहुत अधिक बदलाव आया है। शहर का विस्तार भी हुआ और सुविधाएं व संसाधन भी बढ़े। दून की इस विकास यात्रा की साक्षी सैकड़ों तस्वीरें हैं, जो अलग-अलग संस्थाओं, संस्थानों और लोगों के पास हैैं। जल्द ही लोग दून के वर्षों के सफर से जुड़ी इन तस्वीरों को देख सकेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दिलाराम चौक के पास चित्र गैलेरी तैयार की जा रही है, जिसमें इनमें से चुनिंदा तस्वीरें लगाई जाएंगी। दिलाराम चौक के पास यूपीसीएल के सब कार्यालय को ध्वस्त कर दोबारा निर्माण किया जा रहा है। कार्यालय के बाद बची जगह में गैलरी और ग्रीन स्पेस बनाया जाएगा। दून के इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों, पर्यटकों और शोधार्थियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र भी बन सकता है। मसूरी रोड पर होने के कारण बाहरी राज्यों के पर्यटक भी इन तस्वीरों को देखने का आनंद ले सकते हैं।
स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ खास तस्वीरों को गैलरी में जगह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर में ग्रीन स्पेस भी बनाया जाएगा, जहां शहर के बीच हरियाली विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें