फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, गिरा पारा तो पंखे हुए बंद निकले गर्म कपड़े

Mon, 09 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में सोमवार की सुबह गरज के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई। जिससे मौसम में  ठंड का अहसास किया गया। दून में राजपुर के इलाके में लोगों ने घरों के पंखे बंद कर दिए और एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए। वहीं गढ़वाले श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, चमोली में भी बारिश को दौर जारी रहा।

विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आज भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कुछ जिलों में तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की भी संभावना है।

रविवार सुबह राजधानी दून समेत कई स्थानों पर कुछ-कुछ देर रुककर बारिश हुई। हालांकि उसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही।

Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश की संभावना

rain himachal
रविवार को देहरादून में दिन में बादल भी छाए रहे, जिसके चलते धूप का असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा। दोपहर बाद एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। शाम तक कुछ-कुछ इलाकों में हल्की-हल्की बूदां-बांदी होती रही।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को भी राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने दून, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में तेज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें