फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: झमाझम बारिश से मैदानों में राहत, पहाड़ों में आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार दिन के बाद हुई झमाझम बारिश से मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई जगहों पर हुए जलभराव ने आफत भी बढ़ाई। उधर लगातार हुई बारिश से मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन




कुछ दिनों से सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक का इजाफा होने से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। जबकि सोमवार को हुई लगातार बारिश से दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते यहां का तापमान 26.8 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 20.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में 54.3 डिग्री बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 169 फीसदी अधिक है।



हाथीबड़कला में बरसे सबसे ज्यादा मेघ



जिले भर में लगातार हुई बारिश ने लोगों की परेशानी भी बढ़ाई। सबसे अधिक बारिश हाथीबड़कला में दर्ज की गई। यहां 17.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि सहस्त्रधारा में 14.5 एमएम बारिश हुई। जिसके चलते शहर भर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन




मूसलाधार बारिश ने उड़ाई नींद

बीते रविवार की देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों के लोगों की नींद उड़ा दी। खासकर अजबपुर माता मंदिर रोड, बंगाली कोठी चौक, दून यूनिवर्सिटी मार्ग, मोथरोवाला मार्ग, ओगल भट्टा, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, कश्मीर हाउस, राम मंदिर क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।उधर चंद्रबनी क्षेत्र में नाला उफान पर आने से कई घरों में पानी घुस गया। जबकि कई जगह सड़कों पर जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। सावन मास के चलते जलाभिषेक को निकले भक्तों को कीचड़ और पानी से भरी सड़कों से गुजरने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यालय प्रभारी सुनील राजौरिया ने बताया जलभराव से कई जगहों पर बहुत नुकसान हुआ है। लेकिन किसी भी क्षेत्र में कोई भी जनप्रतिनिधि पीड़ितों का हाल लेने नहीं पहुंचा है उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें