फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 25 Feb 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य मौसम केंद्र ने प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी दी है। राजधानी दून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ में गरज-बरस की संभव है।
विज्ञापन


चमोली और रूद्रप्रयाग जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर 25 से 50 सेंटीमीटर तक बर्फबारी की आशंका बनी हुई है।

ऊंचाई पर बर्फबारी
2500 से 3000 मीटर तक ऊंचाई पर पांच से लेकर 20 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है। ओलावृष्टि की भी आशंका है। उधर, दून में मंगलवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे।

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के पारे में हालांकि एक डिग्री का उछाल दर्ज हुआ। यह 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


5 डिग्री गिर सकता है तापमान
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 86, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 16 रिकार्ड हुआ। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान में तकरीबन पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। यह 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें