फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश से मौसम हुआ Awesome

Wed, 07 Jun 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
RAIN - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में बुधवार के दिन की शुरुआत झमाझम बारिश और ठंडी-ठंडी हवाओं से हुई। जहां एक और कई दिनों से बढ़ता पारा लोगों को परेशान कर रहा था। वहीं मंगलवार की शाम से बदले मौसम के रुख ने वातारवण को खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को तड़के से ही बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। पारा इतना गिर गया कि लोग गर्म कपडों में दिखाई दिए। राजधानी देहरादून के साथ ही कुमाऊं के हल्‍द्वानी, नैनीताल सहित गढ़वाल के पहाड़ी वाले इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहा।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों (रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल) में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश

rain
मंगलवार की शाम देहरादून में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मैदानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं और गर्मी की वजह से लोगों को जीना मुहाल रहा। हालांकि मैदानी इलाकों में भी सोमवार के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी में भी आंशिक बादलों के बीच अधिकतम तापमान सोमवार के 39 डिग्री के मुकाबले मंगलवार को 36.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

मैदानी इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जबकि दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें