फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाना है तो हो जाएं तैयार, यहां फ्री मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग

Wed, 07 Jun 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको सेना में भर्ती होने का जज्बा है तो तैयार हो जाइए। प्रदेश के युवाओं को यूथ फाउंडेशन सेना भर्ती के लिए तैयार करेगा। इसके लिए फाउंडेशन की ओर से युवाओं को शिविर लगाकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को शामिल करने के लिए 12 से 30 जून तक देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर चयन कैंप आयोजित किए जाएंगे।मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में फाउंडेशन की ओर से सूबेदार मेजर टीपीएस नेगी ने बताया कि फाउंडेशन का गठन कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल कर्नल अजय कोठियाल ने किया है।

जिसका उद्देश्य है कि उत्तराखंड के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देना है। अभी तक 22 सौ से अधिक युवा इस फाउंडेशन की मदद से भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल तथा पुलिस बल में नौकरी पा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को जब तक नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर अजय चंदेल, सूरज सिंह नेगी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


यह है नियम
आयु 17 से 23 के बीच, शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल में 45 प्रतिशत या इंटरमीडिएट, ऊंचाई 166 सीएम, शैक्षणिक योग्यता की कांपी एवं जिला अधिकारी अथवा एसडीएम द्वारा निर्गत मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र तथा दो फोटो लेकर आना अनिवार्य है। सुबह आठ बजे से चयनित प्रक्रिया एवं चिकित्सा जांच शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

इन जगहों पर लगेगा चयन कैंप 

12 जून - जूनियर हाई स्कूल भोगपुर

13 जून - मुनिकीरेती नगर पालिका, कैलाश गेट ऋषिकेश

14 जून - नालंदा शिक्षण संस्थान, खदरी श्यामपुर ऋषिकेश

15 जून - कुड़कावाला नियर बीएसएफ ट्रेनिंग कैंप मैदान डोईवाला

16 जून - भानियावाला (बड़ोवाला पानी की टंकी के पास का खेल मैदान)

17 जून - दूधली गन्ना सेंटर

18 जून - मियावाला पंचायत भवन

19 जून - शिव जूनियर हाई स्कूल माल देवता

20 जून - शहीद राजेश जोशी खेल मैदान नालापानी

21 जून - डांडा लाखोंड पंचायत भवन

22 जून - जोहड़ी गांव, सुनील स्वीट शॉप के सामने

23 जून - टपकेश्वर मंदिर मेला ग्राउंड

24 जून - सालावाला पार्क

25 जून - डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर

25 जून - परेड ग्राउंड

27 जून - ग्राम पंचायत चंद्ररोटी, पंचायत भवन, गुनियाल गांव

28 जून - लक्ष्मण विद्यालय पथरीबाग

29 जून - जूनियर हाई स्कूल बनियावाला

30 जून - सहसपुर झाझरा में विधायक निवास 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें