फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे में सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

Sun, 15 Jul 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गढ़वाल के चार और कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन


इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

विशेषकर राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अनुमान है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी देहरादून में भी आज भारी बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें