फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दो दिन और भारी बारिश की अलर्ट

Mon, 07 Aug 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
heavy rain alert
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आगामी नौ और दस अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, मंगलवार से बारिश का सिलसिला बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। राजधानी में भी बादलों के बीच दिनभर बारिश हुई। प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। दून में देर शाम तक 0.8 मिमी, पंतनगर में 5.8 मिमी, मुक्तेश्वर में 6.6 मिमी और टिहरी में 7.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। संबंधित विभागों को भारी बारिश के प्रति आगाह कर दिया गया है। फिलहाल बारिश का यह सिलसिला 13 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें