प्रधानमंत्री की स्टार्टअप योजना के तहत पिछले एक साल से गढ़वाल विवि के छात्रों ने अनेक वेबसाइट लांच की है। इसी क्रम में गढ़वाल विवि में बीटेक आइटी अंतिम वर्ष के छात्र परमजीत चौहान ने एक वेबसाइट बनाई है।
चौहान ने बताया कि फूडश्री इन नाम से लॉच की गई इस वैबसाइट के माध्यम से लोग घर बैठे ही होटलों व रेस्टोरेंटों से संपर्क कर सकते है।
मूल रूप से लामबगड़ जोशीमठ के रहने वाले परमजीत ने कहा कि इसके अलावा इस वेबसाइट से स्थानीय लोगों के साथ ही गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं को भी फायदा मिलेगा।
परमजीत ने बताया कि इस कार्य के लिए जगमोहन फस्र्वाण, नवीन उनियाल, शिवांक नेगी, मनोज कुमार की ओर से उन्हें विशेष सहयोग किया गया।