फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: आज से 26 जून तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, एसओईसी ने सावधानी बरतने का भेजा पत्र

Mon, 23 Jun 2025 10:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में आज से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 26 जून तक राज्य के देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर यूएसडीएमए के अधीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) ने संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेजकर सावधानी बरतने को कहा है। इसमें आपदा प्रबंधन आईआरएस के नामित अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे।

विज्ञापन


भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर उपकरणों की पहले व्यवस्था रखी जाएं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। सभी राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें...Chamoli: बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी और पागलनाला में हुआ सुचारु, भूस्खलन के कारण देर रात से था अवरुद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें