मिनी स्टेडियम में साहिया वैली क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल में आरा यूपी योद्धा ने रेड आर्मी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के ओपन कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में आरा यूपी योद्धा की टीम ने चौधरी क्लब काकड़ा को 50-45 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उधर, दूसरे सेमीफाइनल में रेड आर्मी दिल्ली की टीम ने मोईथा स्कूल जेडी एकेडमी नोएडा को 36-30 के अंतर से पराजित किया। फाइनल मैच आरा यूपी योद्धा और रेड आर्मी के बीच खेला गया। आरा यूपी योद्धा ने 41-24 के अंतर से ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख 21 हजार रुपये इनाम दिया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने किया। इस मौके पर कमलेश भट्ट, राकेश उत्तराखंडी, अनिल सिंह तोमर, अर्जुन सिंह राठौर, सुरेश चौधरी, जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद