मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में सोमवार की सुबह से आगामी 72 घंटे तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को बारिश से बचाव के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुए राज्य सरकार को भी चेतावनी की जानकारी भेज दी है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कई जगहों पर 25 जुलाई की सुबह से अगले 72 घंटे भारी से भारी बारिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम स्तर की बारिश होगी। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से लोगों को पहले से ही सुरक्षा इंतजाम करने की सलाह दी गई है।