फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिलेगी गर्मी से राहत, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 09 May 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन मैदानी इलाकों में तापमान 38 डिग्री से अधिक रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने दस मई से राहत की उम्मीद जताई है। 12 व 13 मई को तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही गर्मी और गर्म हवाओं से हो रही परेशानी के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मंगलवार से इसकी सक्रियता प्रदेश के कई हिस्सों में शुरू हो जाएगी। प्रदेश के अनेक स्थानों पर 10, 11, 12 और 13 मई को हल्की से मध्यम बारिश होगी।

राजधानी में भी 10, 11 और 12 मई को बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस दौरान चारधाम यात्रियों को यात्रा में एहतियात बरतने को कहा गया है। 13 मई से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम पड़ जाएगी।

मंगलवार को प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें