फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल

Mon, 08 May 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर विकासखंड में जंगल से सटे खेत में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई एक महिला भालू के हमले में गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने लहूलुहान हालत में महिला को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह शकुंतला देवी (42) पत्नी धर्म सिंह ग्राम तौली, नीलकंठ घर के समीप जंगल से सटे खेत में गई थी। यहां मवेशियों के चारा पत्ती तोड़ रही थी, तभी एक भालू ने हमला कर दिया।

भालू ने महिला के पैर और जांघ में नाखून से प्रहार कर जख्मी कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर परिजन और आसपड़ोस के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े। लोगों की भीड़ देख भालू  जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने शकुंतला देवी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, भालू के हमले के बाद से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें