फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बची खुची कांग्रेस को खत्म करने का काम न करें किशोर उपाध्याय'

Sat, 15 Jul 2017 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीप ‌बोरा ‌ने कहा कि किशोर उपाध्याय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड ) जी को सोचना चाहिए, कि आपको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया। कार्यकर्ता आपसे नाराज हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान आपने टिकट बांटे, आपने सबकुछ किया। अब आप कहते हैं कि अगर कांग्रेस का फायदा होता हैं मुझे विष देने में तो मैं तैयार हूं।
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि हजारों कार्यकर्ता इनके बयान से नाखुश हैं। मैं प्रदेश ‌सचिव हूं , इसलिए कह रहा हूं कि आज कांग्रेस ने उन्हें उत्तरप्रदेश में भेजकर एक जिम्मेदारी दी है।, उसे संभालें। जो बची कांग्रेस रह गई है उसे खत्म करने का काम न करें। 

बता दें कि कुछ रोज पहले यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार उत्तराखंड दौरे पर आई थी। कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम के दौरान किशोर उपाध्याय पहुंचे। लेकिन उनके लिए वहां बैठने तक की जगह नहीं थी। ऐसे में वे मीरा कुमार को बुके देकर तुरंत वापस लौट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें