फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट: आज रात से 27 जुलाई के बीच हो सकती है भारी बारिश

Fri, 20 Jul 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
flood
विज्ञापन

उत्तराखंड में शनिवार रात से 27 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर 22 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। वहीं, विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। 

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में शनिवार रात से भारी बारिश होने का अनुमान है। बारिश का क्रम लगातार 27 जुलाई तक बना रहेगा। इस दौरान 22 जुलाई को लगभग पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका

flood
मौसम केंद्र के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होगी। विशेषकर गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है।  

उन्होंने बताया कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश से ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।

लिहाजा एडवाइजरी जारी कर सरकार को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। ताकि बारिश से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने चारधाम, कैलाश मानसरोवर यात्रियों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें