फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में रहने वाले सावधान रहें...

Wed, 25 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cloud - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद शासन ने भी सभी जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल में पौड़ी व हरिद्वार और कुमाऊं में अल्मोड़ा व नैनीताल जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 27 तक प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। उसके बाद कुछ समय तक बारिश से हल्की राहत मिल सकती है। 

इससे पहले मंगलवार को राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन में अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी धूप भी खिली रही। इससे तापमान बढ़ गया और मौसम में गर्मी व उमस भी बढ़ गई। शाम के समय हल्के बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह-शाम बारिश, दिन में धूप से बढ़ी उमस

rain
राजधानी देहरादून में सुबह-शाम बारिश और दिन में धूप से उमस में बढ़ोत्तरी हो रही है। बारिश के बाद धूप खिलने से नमी बढ़ रही है, जो उमस और बैचेनी में इजाफा कर रही है। यही कारण है कि लगातार बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।

आमतौर पर बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ जाती है। बारिश से गर्मी और उमस से भी राहत मिलती है। लेकिन राजधानी में कई दिनों की बारिश के बावजूद उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार लगातार बारिश और बादल रहने पर उमस कम रहती है। लेकिन थोड़ी सी बारिश के बाद अगर धूप खिल जाए तो यह उमस का कारण बन सकता है।
 
उन्होंने बताया कि राजधानी में ज्यादातर सुबह और शाम को बारिश हो रही है। वहीं, दिन में धूप खिली रहती है। इसके अलावा कुछ देर बारिश के बाद धूप खिलने से भी वातावरण में आद्रता बढ़ जाती है, जो उमस पैदा करती है। उन्होंने बताया कि इसके कारण ही लोगों को उमस से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें