फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में निजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अस्पतालकर्मियों की ओर से नेहरू कॉलोनी चौकी में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 14 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे दो पुरुष व एक महिला अपने मरीज को कैथरेटर लगवाने के लिए चारधाम अस्पताल में पहुंचे थे। उन्हें कैथरेटर लगाने की प्रक्रिया के बारे में पूरी तरह से समझा दिया गया था। कैथरेटर लगाने की प्रक्रिया में मरीज को थोड़ा रक्तस्राव हुआ। इसे रोकने के लिए उनको इंजेक्शन लेने के लिए कहा गया, लेकिन मरीज ने मना कर दिया। इसके बाद साथ आए दो लोगों ने नर्सिंग स्टाफ के प्रशांत व सफाईकर्मी संजय के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने संजय के लिए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। साथ ही डॉक्टर के साथ मारपीट करने की बात कही।
चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ. केपी जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डॉ. जोशी ने बताया कि इस घटना से अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में भी भय का माहौल है। उन्होंने आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें