फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का रास्ता साफ, आरटीओ में लंबे समय बाद खोले गए स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई माह से नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की राह देख रहे वाहन स्वामियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। अब आरटीओ में प्रतिदिन 24 आवेदक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए स्लॉट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन

आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 50 ऐसे आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, जिन्होंने पहले ही पंजीकरण करा रखा है। ऐसे आवेदकों की संख्या दस हजार है। आरटीओ डीसी पठोई के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने पर नए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर स्लाटों की बुकिंग पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते आवेदक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर स्लॉट नहीं बुक कर पा रहे थे, लेकिन अब नए आवेदक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।
आरटीओ के मुताबिक फिलहाल प्रतिदिन 50 नए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही 75 स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे कोरोना को लेकर स्थितियां और सामान्य होने के साथ कार्यालय में 100 फीसदी कर्मचारी ड्यूटी पर आने लगेंगे तो न सिर्फ नए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा बढ़ाया जाएगा, वरन पुराने ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का भी कोटा बढ़ाया जाएगा। साथ ही गाड़ियों की फिटनेस जांच और परमिट बनाने में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें