फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों को चरक की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में फॉर्निक्स शीर्षक पर आधारित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन ‘चरक शपथ ग्रहण’ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रों को चरक की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि चिकित्सा पेशा का मूल उद्देश्य जन सेवा होना चाहिए। चिकित्सक को एक सकारात्मक सोच मरीजों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनका उपचार करना चाहिए। इससे मरीजों के मन में चिकित्सक और संस्थान के प्रति विश्वास पैदा होता है। कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टॉफ और तकनीकी स्टॉफ की निरंतर तैनाती की जा रही है। इससे छात्रों को राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पीजी की 100-100 सीटें स्वीकृत करने को लेकर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग को प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है। साथ ही बहुत जल्द चिकित्सा शिक्षा विभाग को 53 प्रोफेसर, 103 एसोसिएट प्रोफेसर और 440 असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जबकि संविदा पर कार्यरत शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एमएल ब्रह्म भट्ट, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. गीता जैन, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट एवं डॉ. एमसी पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा के गानों पर थिरके लोग
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में हुए कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा बतौर कलाकार पहुंचे। इस दौरान हुड्डा के गानों पर लोग झूमते नजर आए। इसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें