फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नौ साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में इन दिनों

Mon, 23 Mar 2026 12:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने मंत्रियों के कुछ विभागों में फेरबदल हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा, मंत्री सतपाल महाराज से पंचायतीराज, जलागम, सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा व भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा के पास पूर्व की भांति विभाग रहेंगे।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से नौ साल बाद स्वास्थ्य महकमा हटाया गया। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च ,तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।त्रिवेंद्र सरकार में 2017 से डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चकमा हत्याकांड: ब्लू कॉर्नर नोटिस पर CBI ने भेजी आपत्ति, मांगे जवाब, दो नाबालिग समेत पांच के खिलाफ है चार्जशीट
विज्ञापन


धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से उनसे स्वास्थ्य महकमा हटाया गया। डाॅ. रावत इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के साथ ही डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की। विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की हैं। दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें