12 सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्र के प्रधानों का विकासनगर ब्लॉक में प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रधान ने विरोध में शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कि यदि 11 जुलाई तक शासन स्तर से कोई वार्ता नहीं हुई तो प्रधान संगठन 12 जुलाई को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करने के साथ ही धरना देगा।
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रधान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं।
उन्होंने 15वें वित्त में की गई भारी कटौती को तत्काल वापस लेने, 73वें संविधान संसोधन के तहत 29 विषयों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 10 हजार करने, साथ ही पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, मनरेगा के कार्य दिवस 100 दिन से बढ़ाकर 200 करने, ग्राम पंचायतों में जेई और ऑपरेटर की नियुक्ति तत्काल करने, ग्राम विकास विभाग और ग्राम पंचायत विभाग को पूर्व की भांति एकीकरण करने की मांग की गई है।
उन्होंने सरकार पर प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। धरना देने वालों में महासचिव जयदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, अरुण खत्री, कल्लूराम, रघुवीर तोमर, नीरज कुमार, रेखा, शशी, नरेंद्र सिंह, संतोष देवी, वाहिदा, प्रीति चौहान, रविता तोमर, देवराज शर्मा, माधुरी, रजनी देवी, सुमनलता, नेहा शर्मा, रेखा देवी, सलीम, सुभाष चंद आदि शामिल रहे।