भारतीय किसान संघ की नौगांव-मांडूवाला में आयोजित बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने बिजली, खाद और सिंचाई की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सरकार से इस समस्याओं के समाधान के लिए मांग की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस साल नहरों की सफाई न होने पर नाराजगी जताई गई। सरकार की ओर से 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने, दुग्ध व्यावसाय से जुड़े किसानों के बिजली के बिल वाणिज्य से हटाकर घरेलू करने और सरचार्ज माफ करने की घोषणा पर सरकार का आभार जताया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंगतू सिंह और संचालन महामंत्री राजेंद्र सकलानी ने किया। इस मौके पर धमेंद्र डबराल, रजनीश शर्मा, सतपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, खुशीराम, राजेश, सर्वेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।