फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए हेडमास्टर सीखेंगे नए रूल्स

Sun, 20 Aug 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पदोन्नत होकर हाई स्कूल और इंटर कालेजों के हेड मास्टर बने टीचर अपनी सीट पर बैठने के पहले नए कायदे और नियमों को सीखेंगे। हेड मास्टरों के प्रशिक्षण कोर्स में अब प्रिक्योरमेंट रूल्स-2017 के नए प्रावधानों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही केंद्र ने स्कूलों के लिए सामानों की खरीदारी की व्यवस्था में तब्दीली कर दी है। इसके साथ ही हेड मास्टरों के प्रशिक्षण कोर्स में जीएसटी को बाकायदा शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन


पदोन्नत होकर हेड मास्टर बनने वालों को अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण/सीमैट परिषद में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद उन्हें तैनाती दी जाती है। पदोन्नत होकर नए आने वाले हेड मास्टरों को प्रशिक्षण में कई नई जानकारियां दी जाएंगी।

इनमें प्रिक्योरमेंट रूल्स-2017 में जोड़े गए नए प्रावधानों के संबंध में बताया जाएगा। अब खरीदारी के लिए कंपनियों का चयन ऑन लाइन किया जाएगा। टेंडर मार्केट प्लेस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। सरकार के ट्रेड निर्धारित करने के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही कोटेशन की लिमिट 50 हजार से घटाकर 25 हजार कर दी गई है। मार्केट सर्वे खरीदारी की लिमिट तीन लाख से घटाकर ढाई लाख कर दी गई है। इसके साथ ही जीएसटी को प्रशिक्षण कोर्स में शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा नए हेडमास्टरों के लिए स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम अलग से चलाया जाता है। निदेशक अकादमिक शोध/ सीमैट सीमा जौनसारी ने बताया कि प्रशिक्षण में कुछ नई प्रावधान शामिल किए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें