फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्रताड़ित कर लंदन में जा छुपा, दिल्ली आते ही दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपी एनआरआई को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आठ साल पहले देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी कार्रवाई से बचने के लिए लंदन भाग गया था और फिर वहीं की नागरिकता ले ली। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
विज्ञापन

एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि रणजीत कौर पुत्री राजपाल सिंह निवासी सुंदरवाला, रायपुर की शादी चंडीगढ़ सेक्टर 40 निवासी जतिंदर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही जतिंदर और उसके परिवारवालों ने रणजीत कौर को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इन्होंने रणजीत कौर के मायके वालों से 10 लाख रुपये दहेज की मांग भी की। इस पर रायपुर थाने में जतिंदर और उसके परिवारवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके बाद पुलिस ने जब जतिंदर की गिरफ्तारी का प्रयास किया तो वह नहीं मिल सका। पता चला कि आरोपी जतिंदर लंदन चला गया है। पुलिस समय-समय पर उसकी तलाश करती रही। भारत आने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा। वर्ष 2015 में आरोपी को न्यायालय ने फरार घोषित कर दिया। अगस्त 2020 में उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया। मंगलवार शाम को पता चला कि वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली पर आने वाला है। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे देहरादून लाकर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जतिंदर ने लंदन में अपने एक रिश्तेदार के साथ बिजनेस करने लगा था। कुछ साल पहले ही उसने वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें