फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस सभी जिलों में करेगी आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस को हर जिले में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी यूनिट और जिला पुलिस को आपदा उपकरण चालू रखने को कहा है। इस दौरान वायरलेस, कंट्रोल रूम और डायल 112 को हर वक्त चौकस रखा जाएगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




प्रदेश में सोमवार को छह जिलों में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी ने राज्य भर में आपदा और बचाव कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। आईजी गढ़वाल ने देहरादून और हरिद्वार जिले में मॉकड्रिल वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागों से आपसी समन्वय की समीक्षा की गई। आईजी फायर सर्विस मुख्तार मोहसिन ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र, सौंग नदी पुस्ता क्षेत्र, डोईवाला फायर स्टेशन और संभावित जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर उन्होंने फायर सर्विस को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीजीपी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये दिए निर्देश

-किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स देते हुए तत्काल टीम रवाना करें।

-प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से निरंतर संवाद बनाकर उन्हें अलर्ट किया जाए।

-मुनादी के माध्यम से नदी-नालों से दूर रहने, सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जाए।

- चेतावनी की अवधि में संवेदनशील क्षेत्रों में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।

-आपात स्थिति में भीड़ को तत्काल संगठित व सुरक्षित ढंग से हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

-यदि आवश्यक हो तो प्रभावितों को राहत केंद्रों में सुरक्षित स्थानांतरित किया जाए।

-स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर खाद्य सामग्री, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें