फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचा प्रिंसिपल हत्याकांड का विरोध, सभी निजी स्कूलों में तालाबंदी

Sat, 27 Jan 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन

हरियाणा में छात्र द्वारा प्रिंसिपल की हत्या का विरोध हरिद्वार जिले में भी पहुंच गया है। यहां हत्या के विरोध में जिले के सभी निजी स्कूलों में तालाबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन


हरियाणा के यमुना नगर में स्कूल में देरी से पहुंचने के कारण डांटने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शनिवार को थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के ऑफिस में घुसकर प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। एक गोली छाती में और दो गोलियां हाथ और एक गोली माथे के पास लगी। लोगों ने प्रिंसिपल को गंभीर हालत में पास के स्वामी विवेकानंद मल्टीपर्पस अस्पताल में पहुंचाया। वहां कुछ देर के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

प्रिंसिपल को गोली मारकर छात्र स्कूल से भाग निकला। छोटी लाइन पर जीएनजी कॉलेज के नजदीक कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों उसकी धुनाई की। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार, थाना शहर प्रभारी ओमप्रकाश व अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें