फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: सीओ सहित इन जांबाज पुलिस कर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Fri, 26 Jan 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : social media
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के सीओ सहित इन छह जांबाज पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इनमें से एक को विशिष्ट सेवा सम्मान तो पांच जवानों को सराहनीय सेवा के लिए यह सम्मान मिलेगा।  विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक बसंती लाल मधवाल, पुलिस उपाधीक्षक, ऊधमसिंहनगर को दिया गया। 

सराहनीय सेवा को राष्ट्रपति पुलिस पदक
कांति बल्लभ पांडेय सहायक सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
गोपाल सिंह दसौनी, निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून।
सुंदर सिंह प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
महेश कुमार जोशी, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी, पुलिस मुख्यालय देहरादून। 
चंद्रपाल, हेड कांस्टेबल, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें