फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बाबा मोहनदास आश्रम में संत की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, की ये खास अपील

Sat, 09 Nov 2024 01:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मोहन दास आश्रम में 105वें बोधोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरिद्वार में बटेंगे तो कटेंगे बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता के लिए सभी को सचेत होने की जरूरत है। कहा कि भारत 1947 में बंटा है, जब बांग्लादेश बना तब भी भारत बंटा है, लेकिन अब नहीं बंटने देंगे।

शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाबा मोहन दास आश्रम भूपतवाला में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने स्वामी मोहनदास महाराज के प्रकाश पर्व एवं गोपाष्टमी पर्व के अद्भुत संयोग पर हवन यज्ञ कर गोमाता की पूजा की।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें...Uttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी का वीडियो संदेश जारी, शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद हरियाणा और हरियाणा के मेरे परिवारजनों पर बना रहे। गो-माता के चरणों में प्रणाम और भगवान श्रीकृष्ण से जगत कल्याण की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति मजबूती से काम करें और देश को आगे बढ़ाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें