फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिया बहुगुणा की चिठ्ठी का तीखा जवाब, पढ़िए क्या लिखा

Sun, 09 Aug 2015 09:10 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण में विधानसभा सत्र पर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा की आपत्ति को सीएम हरीश रावत ने सीधे-सीधे खारिज कर दिया। बहुगुणा को लिखे पत्र में रावत ने यह भी जता दिया कि सालों से एक खास तरह की जीवन शैली के कारण विधानसभा सदस्यों को टैंटों और सस्ते होटलों में रहना अखर रहा है।
विज्ञापन


बहुगुणा ने शुक्रवार को रावत को पत्र लिखकर टैंट में विधानसभा सत्र के आयोजन पर आपत्ति जताई थी। साथ ही गैरसैंण में सत्र को फिजूलखर्च करार दिया था।

सीएम रावत ने गैरसैंण में सत्र आयोजित करने के पीछे पूर्व सीएम बहुगुणा के कार्यकाल में गैरसैंण में कैबिनेट बैठक के आयोजन को वजह बताया।
विज्ञापन

...इसलिए जरूरी हुआ गैरसैंण में सत्र का आयोजन

उन्होंने लिखा है कि एक बार कैबिनेट होने के बाद गैरसैंण में हर साल कुछ न कुछ करना जरूरी था। गैरसैंण में सत्र होने पर विधानसभा सदस्यों को कष्ट उठाना पड़ेगा। सालों से एक तरह की जीवनशैली का अनुसरण करने के कारण सस्ते होटलों और टैंटों में रहना कष्टदायक लग रहा है।

रावत ने पत्र में विधानसभा सदस्यों से आग्रह किया कि वे सात दिन तक कष्ट उठाएं और गैरसैंण की वादियों में प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार करें।

रावत ने बहुगुणा को विश्वास दिलाया कि 2016 के मानसून सत्र से पहले गैरसैंण में विधानसभा भवन, सचिवालय और विधायक आवास बनाकर तैयार हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें