फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे हरीश रावत, चुनाव अकेले लड़ने के ममता बनर्जी के फैसले पर जाने क्या बोले

Thu, 25 Jan 2024 12:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार बड़ा षड़यंत्र कर रही है। और इसके खिलाफ खड़ा होना जरूरी है। कहा कि सरकार भूमिधरी अधिकार की प्रक्रिया को और जटिल बनाने के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत टिहरी बांध के विस्थापित परिवारों को भूमिधरी का अधिकार न मिलने के विरोध में एक फरवरी को गांधी पार्क में सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे। रावत ने कहा कि टिहरी बांध निर्माण से लोगों ने खेती बाड़ी, घर बार की कुर्बानी दी। लेकिन 42 साल बाद भी विस्थापितों को दी गई जमीन पर भूमिधरी का अधिकार नहीं मिला है।

कांग्रेस सरकार के समय में हमने प्रयास किया था। पिछली बार विधानसभा में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था। मुझे जानकारी मिली कि सरकार भूमिधरी अधिकार की प्रक्रिया को और जटिल बनाने के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सरकार के इस षड़यंत्र के खिलाफ एक फरवरी को सांकेतिक उपवास पर बैठूंगा। जिससे सरकार को अपने कर्तव्यों का अहसास हो सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Cabinet Decision: उत्तराखंड में अब रिवर ड्रेजिंग पर रहेगी ड्रोन कैमरे की नजर, वीडियोग्राफी भी होगी
विज्ञापन


दूसरी तरफ 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने के ममता बनर्जी के फैसले पर कांग्रेस हरीश रावत ने कहा कि गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) और सीट-बंटवारा दो अलग-अलग विषय हैं। पंजाब की स्थिति के अनुसार, सत्ता विरोधी लहर के कारण कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े तो बेहतर है। कुछ राजनीतिक निर्णय लिए जा सकते हैं, लेकिन उनका गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें