फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश प्रभारी सैलजा से आज मिलेंगे हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने नई दिल्ली पहुंच गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से उन्हें मुलाकात का समय मिला है। वे कुमाऊं क्षेत्र में धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा का आयोजन करने के लिए जारी चिट्टी पर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यक्रमों के समानांतर जनसंवाद यात्रा करने पर प्रभारी की ओर से उन्हें पत्र जारी किया गया था। लेकिन पत्र को दरकिनार कर हरदा ने जनसंवाद यात्रा पूरी की। इसके बाद प्रभारी के पत्र पर स्पष्टीकरण देने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले उनकी मुलाकात सात अक्तूबर को होनी थी। हरीश रावत समय पर नई दिल्ली नहीं पहुंच पाए, जिससे उन्होंने नौ अक्तूबर को मिलने का समय लिया है।
हरीश रावत पहले प्रदेश प्रभारी के सामने चिट्टी पर अपना पक्ष रखने के साथ ही इसके पीछे के कारणों की टोह लेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पार्टी में वर्तमान पदों से इस्तीफे की पेशकेश के मामले पर पक्ष रखने के लिए मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें