फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की आस लेकर नेताजी पहुंचे भोले बाबा के दरबार

Sat, 25 Feb 2017 10:36 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat in tapkeshwer temple - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है, यह तो 11 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन प्रत्याशियों ने जीत की कामना के लिए भगवान के दर पर दस्तक देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर सीएम से लेकर अधिकांश प्रत्याशियों ने मंदिरों में जाकर भोले बाबा के दर्शन किए। यहां तक की देवप्रयाग और गंगोत्री से भी प्रत्याशी टपकेश्वर पहुंचे। वहीं, आचार संहिता के चलते मंदिरों में विशेष सुरक्षा बल तैनात किया गया था। टपकेश्वर में इस बार ढाई सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

15 फरवरी को मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। हर कोई अपना-अपना गणित लगा रहा है। नामांकन से पहले और मतदान के दिन प्रत्याशियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। यहां तक की ज्योतिषियों के बताए रंग के कपड़े पहनकर नामांकन कराया। अब इंतजार है 11 मार्च को मतगणना का। सभी प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। महाशिवरात्रि पर अधिकांश प्रत्याशियों ने मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए। सुबह से शाम तक टपकेश्वर, सिद्धेश्वर समेत अन्य मंदिरों में प्रत्याशी पूजा के लिए पहुंचे। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आचार संहिता की वजह से इस बार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम ने की टपकेश्वर में पूजा-अर्चना

harish rawat
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री और हरिद्वार ग्रामीण व किच्छा सीट से प्रत्याशी हरीश रावत ने टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने महंत कृष्णा गिरी का आशीर्वाद लिया।

महा शिवरात्रि पर राजपुर प्रत्याशी राजकुमार, रायपुर प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ, सहसपुर प्रत्याशी किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग से प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण, गंगोत्री से प्रत्याशी विजयपाल सिंह टपकेश्वर पहुंचे। सभी ने भोले बाबा को जल चढ़ाया। प्रत्याशियों की जीत के लिए महंत कृष्णा गिरी ने विशेष पूजा-अर्चना कराई। धर्मपुर से प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने सिद्धेश्वर मंदिर में भोले बाबा का अभिषेक किया। इसी तरह अन्य प्रत्याशी भी मंदिरों में पहुंचे। 

डीआईजी, एसएसपी ने किया दौरा
डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति और एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने टपकेश्वर मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाएं और कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें