जोशीमठ पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गढवाल संसदीय सीट से प्रत्याशी का नाम दिल्ली से लौटकर स्पष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों के भीतर मैं दिल्ली जा रहा हूं और प्रत्याशी को साथ लेकर लौटूंगा।
पढ़ें, पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रहे मतदाता
जोशीमठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने अपने दो साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किये हैं। जिन्हें लेकर वे जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आवाहन करेंगे।
आपदा प्रबंधन को मजबूत करेंगे
राज्य में मई माह से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर पूछे सवाल में कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे, यात्रा तैयारियों के लिए धन व संसाधनों को कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
पढ़ें, हरीश रावत की पत्नी हरिद्वार से लड़ेंगी चुनाव!
कहा कि राज्य में आपदाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं। जिससे निबटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को मजबूती दिए जाने के लिए योजना तैयार की जा रही है।
एक माह में चार बार पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अपने 31 दिन के कार्यकाल में चौथी बार चमोली जिले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि चमोली जिला राज्य का सीमांत जिला है, जिसके लिए इसके विकास के लिए ताउम्र लडूगां।