फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harish Rawat: आज दिल्ली में मेरा अंतिम राजनीतिक प्रवास होगा... हरदा ने दिए सक्रिय राजनीति से संन्यास के संकेत

Fri, 12 May 2023 10:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2017 में जिस समय कांग्रेस की हार हुई लगभग संपूर्ण नेतृत्व उनके हाथ में था। यदि कांग्रेस का नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई का प्रयास भी मुझे ही करना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दिल्ली में मेरा अंतिम राजनीतिक प्रवास होगा। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेतृत्व को कर्नाटक की जीत के लिए बधाई देने दिल्ली जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अब अपने जीवन की शेष शक्ति को उत्तराखंड कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए लगाना चाहते हैं, क्योंकि यह तो तथ्य है कि 2017 में जिस समय कांग्रेस की हार हुई लगभग संपूर्ण नेतृत्व उनके हाथ में था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Triple Murder In Uttarakhand:  तिहरे हत्याकांड से पिथौरागढ़ में सनसनी, युवक ने परिवार के तीन लोगों का किया कत्ल
विज्ञापन


बोले कि यदि कांग्रेस का नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई का प्रयास भी मुझे ही करना चाहिए। इतना अवश्य है कि इस भरपाई के लिए मैं एक सामान्य कांग्रेसजन जो किसी पद की आकांक्षा में नहीं है, के रूप में कार्य करूंगा और पार्टी को चतुर्दिक निरंतर शक्ति देता रहूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें