फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

Tue, 01 Apr 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा विकास को प्रमुखता दी है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटें जीतकर कांग्रेस इतिहास दोहराएगी।
विज्ञापन


सोमवार को नैनीताल में पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में पांच साल के कार्यकाल में जितना विकास नहीं किया, उससे कहीं अधिक विकास कार्य उनकी एक माह की सरकार में हुए हैं।

पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'

उन्होंने विरोधी पार्टी पर आरोप लगाया कि जब से उन्होंने प्रदेश की कमान संभाली है, भाजपाई उनकी सरकार को गिराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन भाजपा के यह मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

मोदी चुनाव मैनेजमेंट में माहिर

रावत ने कहा कि जिस गुजरात को नरेंद्र मोदी मॉडल राज्य के रूप में प्रचारित कर रहे हैं, उससे कहीं अधिक विकास उत्तराखंड में हुआ है।

सीएम ने मोदी को चुनाव मैनेजमेंट में माहिर करार देते हुए उद्योगपतियों की मदद से चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी के मुखौटे को भली भांति समझ चुकी है और भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य हेलीकॉप्टर से मझेड़ा में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरे। यहां स्वागत के बाद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए भुजान से खैरना तक पदयात्रा निकाली।

पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, संजय वर्मा, पूर्व विधायक करन मेहरा, रणजीत रावत, राम सिंह कैड़ा, भुवन तिवारी, सुरेश जोशी, अंकित साह, जंग बहादुर, पीयूष सागर, पुष्कर सिंह मेहरा, संजीव आर्य समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

देरी से आए और जल्दी चले गए सीएम

सीएम हरीश रावत को दोपहर दो बजे यहां पहुंचना था लेकिन व्यस्तता के कारण वह यहां शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'

पदयात्रा का नेतृत्व सीएम को करना था लेकिन समयाभाव के चलते सीएम मझेड़ा से सीधे गरमपानी पहुंच गए और यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ रवाना हो गए।

बाद में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक करन माहरा के नेतृत्व में ही पदयात्रा निकाली।

सीएम ने गिनाई उपलब्धियां
जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी जनता को गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक चकबंदी के लिए किए गए कार्यों, 60 साल से अधिक के काश्तकारों को पेंशन सुविधा देने, नदियों में भू-कटाव रोकने के लिए 22 सौ करोड़ रुपए की व्यवस्था कराने, जंगली जानवरों को रोकने के लिए जंगलों से सटे आबादी वाले इलाकों में तारबाढ़ करवाने, पहाड़ में चारे वाले पौधे लगवाने, सस्ता गल्ला की दुकानों में पहाड़ी दालों की बिक्री कराने और रिक्त पड़े पांच हजार पदों को पुनर्जीवित करने आदि उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

तिवारी के बाद रावत ही पहुंचे

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही सरकारें बनाई लेकिन गरमपानी तक पहुंचने वाले हरीश रावत दूसरे सीएम हैं।

इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी अपने कार्यकाल में एक बार यहां आए थे। उसके बाद किसी भी सीएम ने यहां पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। अलबत्ता बेतालघाट और इसके आसपास मुख्यमंत्रियों ने कई बार दौरे किए।

पढ़ें, इस लोकसभा सीट पर हर बार हारी है भाजपा

सभा के दौरान एनएच में लगा जाम जिस वक्त मुख्यमंत्री हरीश रावत यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस वक्त वाहनों की आवाजाही अधिक थी।

अत्यधिक भीड़ होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हुई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें