फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के देवता हैं सोनिया-राहुल: हरीश रावत

Wed, 15 Mar 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंदिर के अंदर निवास करने वाले देवता समान हैं। उन्होंने कहा कि केवल पुजारी बदल दिए जाते हैं और देवता की मूर्तियां वहीं रह जाती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री

रावत बुधवार को हरिद्वार से कांग्रेस की चुनावी पदयात्राओं के श्रीगणेश के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्याशी देखकर नहीं सिर्फ कांग्रेस को वोट करना है।

पढ़ें, हां, मैं मानता हूं मुझसे गलती हुई: हरीश रावत

हरिद्वार में कांग्रेस की पहली पदयात्रा में मुख्यमंत्री दोपहर करीब ढाई बजे देवपुरा चौक से शामिल हुए।

बिना रावत के पहुंचे ही शुरू हो गई यात्रा

मुख्यमंत्री हरीश रावत पदयात्रा में देरी से पहुंचे शायद यही वजह रही कि उनका संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद कांग्रेस की पदयात्रा में 300 कार्यकर्ता भी नहीं जुटे।

पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!

पदयात्रा का शुभारंभ दस बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य तथा मुख्यमंत्री हरीश रावत को करना था। कार्यकर्ता तीन घंटे तक सप्तऋषि में सड़क पर उनका इंतजार करते रहे। जब दोनों नेता नहीं पहुंचे और कार्यकर्ता खिसकने लगे तो यह कर पदयात्रा शुरू करा दी गई कि मुख्यमंत्री हरकी पैड़ी से पद यात्रा में सम्मिलित होंगे।

पढ़ें, गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री

एक बजे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ओपी चौहान, अनुपमा रावत, सतपाल ब्रह्मचारी, सुभाष घई, राव आफाख खां आदि ने पद यात्रा शुरू कराई।

पढ़ें, हां, मैं मानता हूं मुझसे गलती हुई: हरीश रावत

पहले अनुमान लगाया गया था कि मुख्यमंत्री हरीश रावत पदयात्रा में शामिल हुए तो सड़कों पर कार्यकर्ताओं का रेला उमड़ सकता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री हरीश रावत देवपुरा से पदयात्रा में शामिल हुए लेकिन यहां पर भी कार्यकर्ताओं की संख्या 300 पार नहीं हो पाई। रैली का समापन होते-होते तो यह संख्या 200 से भी कम रह गई।

कार्यकर्ताओं मे की जोश जगाने की कोशिश

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष को केवल इस समय ‘विकास के रन’ बनते ही नजर आ रहे हैं। इन 45 दिनों में इतने रन बटोर लिए हैं कि विपक्ष के पास प्रहार करने को कुछ नहीं बचा है।

पढ़ें, होली महोत्सव में द‌िखा सीएम हरीश का अलग रंग

विपक्ष केवल गुर्राने का शेर है, यदि आप थोड़ा सा भी गुर्रा दोगे तो वह नजर ही नहीं आएंगे।

पढ़ें, बिगड़ैल मौसम ने बढ़ाई पहाड़ की मुश्किल

उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि जिंदाबाद के नारे किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, केवल कांग्रेस के लिए लगाने हैं। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस के खाते में पांचों सीट आ जाएगी।

यशपाल आर्य ने भी मोदी पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री को केवल गुजरात में ही विकास नजर आता है, लेकिन वह पिछले दस सालों से कहां थे, जबकि इस दौरान राहुल गांधी ने हर वर्ग में जाकर उनके दुख दर्द को नजदीक से देखने का काम किया है।

पढ़ें, गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री

उन्होंने कहा कि विपक्ष के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। पहले सड़कों में कितने गड्ढे थे, लेकिन अब नहीं रह गए हैं।

पढ़ें, हां, मैं मानता हूं मुझसे गलती हुई: हरीश रावत

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, शहर अध्यक्ष ओपी चौहान, राजेश रस्तौगी, संजय पालीवाल आदि मौजूद थे। कांग्रेस की पदयात्रा सप्तऋषि चौक से प्रारंभ होकर ज्वालापुर तक पहुंची।
विज्ञापन

पदयात्रा पर कांग्रेस नेताओं की अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेताओं से जब पदयात्रा पर प्रतिक्रिया चाही गई तो जिलाध्यक्ष को छोड़कर बाकी ने अजीब लहजे में उत्तर दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस की पदयात्रा को अच्छी बताया।

वहीं जब नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘सावन के अंधे को हरा ही हरा’ दिखाई देता है।

वरिष्ठ नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिक्रिया इनसे भी रोचक थी। उन्होंने कहा कि हम ‘उद्घाटन और समापन’ करते हैं। युवा कार्यकर्ता सागर गुप्ता ने कहा कि गुटबाजी ने नाश कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें