फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद बदले जाएंगे झंडे जी, देखें कैसे हो रही आरोहरण की तैयारी

Wed, 15 Mar 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दरबार साहिब में इस बार चार साल बाद झंडे जी बदले जाएंगे, यानी नए झंडे जी का आरोहण होगा। इसके लिए मंगलवार को मोथरोवाला स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज से पैदल संगत 90 फुट ऊंचे नए झंडे जी को लेकर दरबार साहिब पहुंची। इस दौरान जयकारे लगाती संगत का जगह-जगह पुष्प वर्ष से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पैदल संगत सुबह 9.45 बजे दरबार साहिब से निकली और सहारनपुर चौक, पथरी बाग, कारगी चौक, बंजारावाला होते हुए मोथरोवाला पहुंची। इस दौरान ढोल, नगाड़ों एवं वाद्य यंत्रों की धुन पर संगत श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे लगा रही थी। जगह-जगह फूलों की बारिश से संगत का स्वागत हुआ। इस मौके पर श्री देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए। उन्होंने कहा कि झंडा मेला प्रेम, स्नेह, सद्भाव, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा भाव एवं आस्था से ओतप्रोत मेला है। 
विज्ञापन

इस द‌िन होगा आरोहण

- फोटो : amar ujala
हर वर्ष की तरह इस बार भी झंडे जी का मेला पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मोथरोवाला में पूजा-अर्चना के बाद करीब 11.50 बजे संगत ने श्री झंडे जी ध्वज दंड को कंधों पर उठाया और श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के बीच दरबार साहिब की ओर प्रस्थान किया। दरबार साहिब पहुंचकर संगत ने ढोल-नगाड़ों पर खूब नृत्य किया।

इस द‌िन होगा आरोहण
17 मार्च को झंडे जी के आरोहण के साथ ही झंडे जी मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। श्री दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में 17 मार्च को 90 फुट ऊंचे झंडे जी का आरोहण किया जाएगा।

श्री दरबार साहिब प्रबंधन का अनुमान है कि इस पावन बेला का साक्षी बनने के लिए इस साल करीब दस लाख श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। श्री दरबार साहिब प्रबंधन मेला अधिकारी भगवती प्रसाद सकलानी ने बताया कि संगतों को ठहरने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। श्री गुरु राम राय की सभी शाखाओं में संगतों को ठहराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 मार्च से मेला थाना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें