फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राजनीति: 2027 में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर हरीश रावत का बड़ा बयान

Wed, 11 Nov 2026 02:09 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी दावेदारी से जुड़े सवाल पर पार्टी की प्राथमिकता और नेतृत्व के फैसले को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दौड़ से जुड़े सवाल पर कहा कि फिलहाल पार्टी का लक्ष्य 45 सीटों का आंकड़ा पार करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा में 45 विधायकों की जरूरत है। इसके बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी करेंगे।

हरीश रावत ने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं के अनुसार उन्हें सरकार और संगठन, दोनों में जिम्मेदारियां दीं। इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। वह पहले भी इन पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, अब हमेशा एक ही सिक्का थोड़ी चलेगा। हमारे पास और भी योग्य लोग हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जेनी प्रकरण: 22 साल बाद भी जेनी के बेटे अंशु के जन्म प्रमाणपत्र में पिता का नाम नहीं, 2011 में अपडेट रिकॉर्ड

उनके इस बयान को प्रदेश में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। रावत ने अपने बयान में साफ किया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी एक नाम पर चर्चा करने के बजाय पार्टी का ध्यान अधिक से अधिक सीटें जीतने पर होना चाहिए। विधायकों के चुने जाने के बाद ही पार्टी नेतृत्व इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें