फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में राजनीतिक भूचाल के बाद बैकफुट पर रावत सरकार

Thu, 14 Jul 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजनीति में पिछले छह माह से लगातार भूचाल मचाने वाले पुलिस के ऐतिहासिक घोडे़ ‘शक्तिमान’ को लेकर विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


‘शक्तिमान’ की प्रतिमा स्थापना और उनके अनावरण को लेकर नया विवाद खड़ा होने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सफाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘शक्तिमान’ की प्रतिमा का अनावरण फिलहाल नहीं करने का निर्णय लिया है। उचित समय आने पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘शक्तिमान’ की प्रतिमा के डिजाइन में बदलाव के साथ ही पूरी भव्यता से प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। सरकार ने शक्तिमान चौक स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए जिला प्रशासन को जमीन तलाशने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आंदोलनकारियों की स्मृति में होगी चौक की स्थापना

सीबीआई मुख्यालय पर हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि वह हाल फिलहाल भी प्रतिमा का अनावरण करते तो उसके कई राजनीतिक मायने निकाले जाते। मुख्यमंत्री रावत ने यह भी कहा है कि शक्तिमान चौक के साथ ही उत्तराखंड आंदोलनकारियों की स्मृति में चौक की स्थापना की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विधानसभा के पास ‘शक्तिमान’ की प्रतिमा स्थापित की गई। लेकिन, रातोंरात यह प्रतिमा उतार ली गई जिसे लेकर काफी राजनीतिक भूचाल मचा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री रावत ने ज्योतिषियों के कहने पर प्रतिमा का अनावरण नहीं किया।

दरअसल 18 अप्रैल को भाजपा की ओर से आयोजित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस में तैनात घोड़ा ‘शक्तिमान’ घायल हो गया था। पैर में संक्रमण होने की वजह से उसका पैर काटना पड़ा था। तमाम प्रयासों के बावजूद घायल ‘शक्तिमान’ को बचाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें