फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन की हरकत पर नजर रखेंगे सीमा पर खुफिया कैमरे

Thu, 14 Jul 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 20 से 25 किलोमीटर तक की गतिविधियों पर रहेगी नजर
  • आईटीबीपी अरुणाचल में कर चुकी है ट्रायल
  • डीजी आईटीबीपी आज पहुंच रहे हैं देहरादून
विज्ञापन
चीन का झंडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए सर्विलांस कैमरे लगा कर रही है। अरुणाचल प्रदेश में ट्रायल के बाद अब उत्तराखंड की साढ़े तीन सौ किलोमीटर लंबी चीन सीमा पर भी अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्ण चौधरी उत्तराखंड के बार्डर एरिया में योजना का शुरुआत करेंगे। प्रदेश के उत्तरकाशी जनपद के बार्डर में सबसे पहले हाई रेज्युलेशन कैमरा लगेंगे।

आईटीबीपी चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए सभी मौसम में दूर तक निगरानी करने वाले कैमरे लगा रही है। इन अत्याधुनिक कैमरों से 20 से 25 किलोमीटर तक की लाइव मानिटरिंग की जा सकती है। इनकी स्थानीय मानिटरिंग के साथ दिल्ली मुख्यालय से भी लिंक-अप होगा, जिससे सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकपोस्टों पर लगेंगे बीटीएस

china
चीन सीमा पर पीएलए की घुसपैठ के मामलों के साथ सीमांत क्षेत्रों में होने वाली तस्करी पर इन कैमरा से नजर रखी जा सकती है। उत्तराखंड का 350 किलोमीटर लंबा सीमांत क्षेत्र चीन सीमा से जुड़ा है, जहां नई चैक पोस्ट बना कर पुलिस बल ने तैनाती बढ़ाई गई है।

इसके अलावा दूरसंचार की सुविधा सुधारने के लिए चैकपोस्टों पर बीटीएस भी लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को महानिदेशक आईटीबीपी देहरादून आ रहे हैं। सबसे पहले डीजी देहरादून सीमाद्वार स्थित परिसर में सेवारत अधिकारियों के बच्चों के लिए छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे उत्तरकाशी जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें