फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत से मिले आशुतोष गोवारिकर

Fri, 14 Feb 2014 01:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आशुतोष को उत्तराखण्ड के पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों पर फिल्मों की शूटिंग के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में आने फिल्म  निर्माताओं को हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाए ताकि यहां के युवा कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

सीरियल के लिए दी बधाई
मुख्यमंत्री ने आशुतोष द्वारा बनाये जा रहे टीवी कार्यक्रम एवरेस्ट के लिए उन्हें बधाई दी। साथ ही प्रसन्नता भी व्यक्त की कि यह कार्यक्रम नेहरू पर्वतारोण संस्थान पर आधारित है।
विज्ञापन


पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'

उन्होंने कहा कि इससे देश दुनिया को इस संस्थान और इस प्रदेश के महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी।

गोवारिकर ने की उत्तराखंड की बड़ाई
इस मौके पर आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि उत्तराखण्ड बेहद खूबसूरत राज्य है। यहां फिल्म उद्योग के लिए काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटक स्थल काफी आकर्षक हैं और किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं।

पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि आपदा के कारण यहां के पर्यटन को जो नुकसान हुआ और देश विदेश में जो संदेश गया है उसे अपने कार्यक्त्रस्म के माध्यम से सही ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन


पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अपार संभावनाएं है और उनके इस कार्यक्रम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें