फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो सीएम हरीश रावत इन दो सीटों से चुनाव में ठोकेंगे ताल?

Sat, 21 Jan 2017 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन
उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर आ रही है। इसके मुताबिक सीएम हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट अभी भाजपा के पास है। यहां से स्वामी यतीश्वरानंद विधायक हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें इसी सीट से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दो सीटों से चुनाव लड़ने के पीछे कांग्रेस की रणनीति है कि हरीश रावत के चेहरे का इस्तेमाल कुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगहों पर किया जा सके। रावत हरिद्वार से सांसद रहे हैं। उनकी बेटी अनुपमा रावत भी यहां काफी समय से सक्रिय हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के किशोर उपाध्याय ऋषिकेश या सहसपुर सीट से चुनाव में उतर सकते हैं। ऋषिकेश सीट से वर्तमान में भाजपा के प्रेमचंद्र अग्रवाल विधायक हैं। वहीं सहसपुर से भाजपा के सहदेव पुंडीर ‌व‌िधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें