विधानसभा की 70 सीटों के लिए शुक्रवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश भर में पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. धन सिंह रावत और कर्णप्रयाग सीट से सीपीआई के इंद्रेश मैखुरी ने पर्चा दाखिल किया।
पहले दिन देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में ही नामांकन पत्र भरे गए। देहरादून में डोईवाला विधानसभा सीट से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी सुभाष चंद्र पुरोहित और धर्मपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अनिल कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
हरिद्वार जनपद में पहले दिन सिर्फ एक नामांकन दाखिल हुआ। यह नामांकन लक्सर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुमित चौधरी ने किया।