गैरसैंण और लोहाघाट के माल्टे का लिया स्वाद
पूर्व सीएम हरीश रावत की माल्टा पार्टी में लोगों ने गैरसैंण व लोहाघाट सहित अन्य जगहों के माल्टे का स्वाद लिया। गडेरी के गुटके, अमरूद, कीवी और सिलबट में बनी चटनी लोगों को खूब पसंद आई।
माल्टा प्रतियोगिता महिला वर्ग में उर्मिला ने मारी बाजी
माल्टा प्रतियोगिता में महिला वर्ग में उर्मिला थापा पहले स्थान पर मुन्नी वैष्णवी दूसरे और स्वाती नेगी व अनिता सकलानी तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि पुरुष वर्ग में सूरज क्षेत्री सबसे अधिक 13 माल्टे खाकर पहले स्थान पर रहे। नरेंद्र नेगी नौ माल्टे खाकर दूसरे और एसपी चौहान सात माल्टे खाकर तीसरे स्थान पर रहे।
पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट बोलने का नहीं मिला मौका
पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से आयोजित माल्टा पार्टी में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, बीच में टोका-टाकी के चलते उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें मंच पर बुलाया गया, लेकिन वह मंच पर नहीं आए।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरक सिंह की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष, किसी पार्टी में टिकना असंभव...महेंद्र भट्ट का कटाक्ष
14 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच
माल्टा पार्टी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को दिल्ली रैली में चलने के लिए कहा। उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस दिन दिल्ली पहुंचे।