फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 दिन बाद हरीश रावत ने बांटे मंत्रियों को विभाग

Wed, 05 Mar 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बहुप्रतीक्षित मंत्रियों के विभागों का बंटवारा 32 दिनों बाद मंगलवार रात कर दिया। मुख्यमंत्री न तो पुराने मंत्रियों के विभागों में भारी फेरबदल और न ही समान प्रकृति के विभागों को एक जगह कर सके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने पास कुल 16 विभाग रखे हैं। लंबे समय से पीडब्ल्यूडी और ऊर्जा को लेकर चल रही अटकलों में विराम लगाते हुए इसे किसी भी मंत्री को नहीं सौंपा गया है।

हरीश रावत ने की राज्यपाल से मुलाकात
मंत्रियों के विभागों को लेकर हरीश रावत ने सुबह राजभवन में राज्यपाल डा. अज़ीज़ कुरैशी से भेंट की। देर शाम मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने मंत्री के विभागों की जानकारी मीडिया को दी।
विज्ञापन


किनके पास होगा क्या

मुख्यमंत्री हरीश रावत- सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गोपन, कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य, राज्य सरकार द्वारा न्यायिक/विधिक क्षेत्र में नामांकन/ नियुक्तियां, सतर्कता, सामान्य प्रशासन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, औद्योगिक विकास, आपदा प्रबंधन, एवं पुनर्वास, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट निवारण, अल्पसंख्यक कल्याण, सीमांत क्षेत्र विकास, प्रक्षेत्र विकास एवं प्रबंधन, भेड़ एवं बकरी पालन।

मंत्री इंदिरा ह्दयेश- वित्त, संसदीय कार्य, विधायी, निर्वाचन, जनगणना, भाषाएं, प्रोटोकाल,उच्च शिक्षा एवं नियोजन , वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, मनोरंजन कर।

हरक सिंह रावत- कृषि, कृषि विपणन, कृषि उद्यान, उद्यान, रेशम विकास, सैनिक कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वर्षा जल संग्रहण, पर्वतीय ग्रामों में चाकबंदी, जैव प्रौद्योगिकी।

यशपाल आर्य- राजस्व, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं।

दिनेश अग्रवाल- खेल, वन एवं वन्य जीव, विधि एवं न्याय

मंत्री प्रसाद नैथानी- विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, छात्र कल्याण

प्रीतम सिंह पंवार- शहरी विकास, राजीव गांधी शाहरी आवास योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन, चारा एवं चारागाह विकास, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, जेल

हरीश चंद्र दुर्गापाल- श्रम, सेवायोजन, लघु एवं सुक्ष्म उद्योग, खादी तथा ग्रामोद्योग, दुग्ध विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

सुरेंद्र सिंह नेगी- चिकित्सा सेवाएं, परिवार कल्याण, आयुष एवं युनानी शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, अर्द्ध सैनिक कल्याण परिषद
विज्ञापन


प्रीतम सिंह- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, लघु सिंचाई, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पिछड़ा क्षेत्र विकास

अमृता रावत- पर्यटन, संस्कृति, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेले, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, वैकल्पिक ऊर्जा, युवा कल्याण, बाह्य सहायतित योजनाएं

मंत्री सुरेंद्र राकेश- समाज कल्याण, परिवहन, ग्राम्य तालाब विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें