फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इजा, दीदी, भुली हरीश रावत के जन भुलिया'

Thu, 10 Apr 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को चंपावत, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कई चुनावी सभाएं कर प्रदेश के विकास के लिए अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने चिरपरिचित कुमाऊंनी  में लोगों से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि इजा, दीदी, भुली हरीश रावत के जन भुलिया।

चंपावत के मंच कस्बे के मिट्टीखाल में हुई जनसभा में उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एक माह के भीतर ही रिकॉर्ड विकास योजनाओं की घोषणाएं और उनका शासनादेश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि तल्लादेश में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराकर इसे मल्लादेश बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व सीएम करीब तीन घंटा देरी से मिट्टीखाल पहुंचे।
विज्ञापन


विपिन जोशी के संचालन में हुई जनसभा में सांसद प्रदीप टम्टा, राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, विधायक हेमेश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुजरात से की उत्तराखंड की तुलना

गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री रावत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मोदी के गुजरात मॉडल की हवा निकालने हुए कहा कि हमारी साक्षरता दर गुजरात से बेहतर है।

सीएम ने कहा कि भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्री (खंडूरी, कोश्यारी, निशंक) चुनाव मैदान में हैं। तीनों ने जितना काम अपने कार्यकाल में नहीं किया, उतना काम उन्होंने 31 दिन में कर दिखाया।

अल्मोड़ा में जीआईसी बाड़ेछीना मैदान में सीएम रावत ने  कहा कि  पार्टियों और चहेतों का विकास नहीं अपितु जनता का विकास करना ही उनका लक्ष्य है। बतौर सीएम उनके सामने गंभीर चुनौतियां हैं। जनता के सहयोग से समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें