एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की सूचना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर भेजे गए टेक्नीशियन ने इंजन को सही करने की कोशिश, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। तब अधिकारियों ने ट्रेन में दूसरा इंजन लगाने के निर्देश दिए।
सहारनपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद ट्रेन को ढंडेरा रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। चालक सुशील कुमार ने बताया कि अगर समय रहते ब्रेक पर ध्यान नहीं दिया जाता तो हादसा हो सकता था।
उन्होंने बताया कि इंजन के डिश ब्रेक में खराबी आ गई थी। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन को करीब तीन घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया है।